कांटी मशवा PHC में हिमाचल के स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा सहित 75 लोगों ने लगाई कोविड वैक्सीन, कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए प्रस्तुत किया गाना…
कांटी मशवा PHC में हिमाचल के स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा सहित 75 लोगों ने लगाई कोविड वैक्सीन, कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए प्रस्तुत किया गाना…
कुलदीप शर्मा ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने का किया आग्रह…
बीएमाओ अजय देवोल की अगवाई में चला कोविड वैक्सीनेशन अभियान…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरीपार क्षेत्र के दुर्गम पंचायत कांटी मशवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हिमाचल के स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा सहित 75 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगाई। इस दौरान स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हिमाचली गाना प्रस्तुत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 18+ कोविड वैक्सीनेशन अभियान चला हुआ है। सोमवार को पांवटा साहिब उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र कांटी मशवा पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमाओ अजय देवोल की अगवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड वैक्सिनेशन अभियान चलाया। जिसमें हिमाचल के स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। जिसमें उनका नाम कांटी मशवा पीएससी में आया तथा कुलदीप शर्मा ने कोविड वैक्सीन लगाई। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहाड़ी गाना गाया। कांटी मशवा पीएचसी में 100 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से करीब 75 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगाई। हिमाचली स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने बताया की पूरे विश्व में कोरोना महामारी फैली हुई है। जिसमें लोग अपनों से भी दूर भाग रहे है। लेकिन ऐसे विकट परिस्थिति में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें पीछले एक साल से अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात काम कर रहे है। ऐसी स्थिति में कोविड मरीजों व डॉक्टरों के हौसला बढ़ाने के लिए आगें आना चाहिए। कुलदीप शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहां की सरकार व प्रशासन द्धारा जारी कोविड गाईडलाईन का पालन करना चाहिए ताकी जल्दी ही हम कोरोना को हरा सके।
राजपुर के बीएमाओ अजय देवोल ने बताया की कांटी मशवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हिमाचल के स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा सहित करीब 75 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगाई है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डॉक्टर आशीष बंसल, बीपीएम रवि कश्यप, एसटीएस कौशल्या, शशिपाल वर्मा व कुलदीप शर्मा की धर्मपत्नी वीना शर्मा, पंकज शर्मा सहित आश वर्कर मौजूद रहे।
