पांवटा साहिब में कच्ची शराब के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई,11 भट्टियों सहित 3250 लीटर लाहन नष्ट,शराब माफिया में हड़कंप…

पांवटा साहिब में कच्ची शराब के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई,11 भट्टियों सहित 3250 लीटर लाहन नष्ट,शराब माफिया में हड़कंप…

अवैध शराब के खिलाफ निरंतर जारी रहेगी कारवाई: डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए 11 भट्टियों से 3250 लीटर लाहन नष्ट किया है। वन विभाग की इस कारवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के टोका वह खारा के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने रेंज अधिकारी सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व मे बी.ओ सुमन्त, वनरक्षक रणवीर, मुद्दसिर, अनिल,सुरजीत, वीरेंद्र, मनीषा, वनकर्मी हरिचंद,तोता राम आदि की टीम गठित की। वन विभाग की टीम ने लाई व टोका वन बीट मे 7 भट्टियों मे 20 ड्रमों मे रखा 2300 लीटर लाहन नष्ट किया गया । ड्रमों को कुल्हाड़े से काटकर नष्ट किया गया। साथ ही 50 लीटर तैयार कच्ची शराब नष्ट की गयी। इस तरह वन विभाग की टीम ने खारा के जंगल मे 4 अवैध भट्टीयों मे लगे 6 ड्रमों मे रखा 950 लीटर लाहन नष्ट किया गया। साथ ही तैयार 10 लीटर कच्ची शराब नष्ट की। कुल मिलाकर वन विभाग ने 11 भट्टियों सहित 3250 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। वन विभाग की इस कारवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कारवाई करते हुए 11 भट्टियों सहित 3250 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया की यह कारवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!