पांवटा साहिब में 10 लाख रूपए के चूजे के गबन पर पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज…

पांवटा साहिब में 10 लाख रूपए के चूजे के गबन पर पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज…

निजी कंपनी ने पुलिस में दी शिकायत,जांच में जुटी पुलिस….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में एक पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ 10 लाख रुपए के चूजे के गबन पर एक निजी कंपनी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में राहुल कुमार पुत्र चन्द्र कुमार वीपीओ गौसगंज, तह0 सण्डिला जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश शाखा प्रबंधक देहरादून शाखा सुगुना फूडस प्राईवेट लिमिटेड भानियावाला महादेवपुरम उत्तराखंड ने कहा की कंपनी का कार्य इच्छुक व्यक्तियों से लिखित अनुबंध करके चूजा पालन का काम करती है। तथा इनकी कंपनी ने तारीख 12-07-2021 को गुरविंदर कौर पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम संतोषगढ़, पांवटा साहिब एक लिखित अनुबंध निष्पादित किया था। जिसके तहत तारीख 16 दिसंबर 2021 को कंपनी का 6680 चूजा इन्होंने अपने फार्म पर प्राप्त किया। जिसकी गिनती करने के बाद लिखित पुष्टि की गयी। जिसमें कंपनी द्वारा चुजे को खिलाने के लिए दाना, जरूरत पड़ने पर दवा प्रदान की गई। प्रत्येक दिन कंपनी का सुपरवाइजर फार्म पर निरीक्षण करने जाता था। 24 जनवरी तक कंपनी के रिकॉर्ड के हिसाब से 428 बैग दाना जिसकी कीमत 8,47,440 रूपए और 17192 Rs की दवा तथा 6680 चुजों की कीमत 203873 रूपए हो रही है। 21जनवरी तक मरे हुए चुजों की संख्या 702 है, इनके फार्म पर 5978 चूजा अभी बचा हुआ है, जिसका वजन दो किलो के लगभग है, कुल वजन औसतन 11956 किलो है, जिसकी कुल किमत बाजार 1016260 रूपए के लगभग बनती है। शिकायत में कहा की पोल्ट्री फार्म संचालक कंपनी को वापस देने से मना कर रहा है। अनुबंध के हिसाब से अनुबंधित किसान का काम केवल चुजों को सही सलामत तैयार करके कंपनी को वापस करना होता है, जिस संबंध में अनुबंधित किसान को चूजे के विकास एवं संवर्धन के लिए पैसा दिया जाता है। यह पैसा तैयार शुदा मुर्गों के अच्छे पालन पोषण व परिणाम के हिसाब से दिया जाता है। 24 जनवरी को गुरविंदर कौर व उसके पति राजेंद्र सिंह के पोल्ट्री फार्म में कंपनी द्वारा दिए गए तैयार शुदा मुर्गों की कीमत के भाव व औसतन वजन के हिसाब से लगभग 10,16,260 रूपए बनती है। कंपनी के कर्मचारियों के साथ गुरविंदर कौर पत्नी राजेंद्र सिंह के फार्म पर गए तो देखा कि उनके पोल्ट्री फार्म पर मुर्गे नहीं थे। कंपनी द्वारा इन चुजों को पालन पोषण व तैयार करने हेतु गुरविंदर कौर व राजेंद्र सिंह को उनके पोल्ट्री फार्म पर उनकी उपस्थिति में उनके कर्मचारी गुरनाम सिंह को गिनती करवा कर 16 दिसंबर 2021 को दिया था। जब दोबारा हम गुरविंदर कौर व राजेंद्र सिंह से पूछने गए तो राजेंद्र सिंह को फोन किया तो उसका फोन बंद आया, इससे पहले हमारी कंपनी का अनुबंध राजेंद्र सिंह के नाम से था। गुरविंदर कौर व राजेंद्र सिंह ने कंपनी द्वारा दिए गए कुल बचे हुए तैयारशुदा मुर्गों का बेईमानी से मिलकर गबन कर दिया है। गुरविंदर कौर व राजेंद्र के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए माजरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!