CM ने निभाई दोस्ती, सरकार ने आदेश किए जारी, शिलाई के SDM को सौंपा कफोटा SDM कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार…
CM ने निभाई दोस्ती, सरकार ने आदेश किए जारी, शिलाई के SDM को सौंपा कफोटा SDM कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार…
न्यूज़ एप/शिमला
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में हुई एसडीएम कार्यालय के अधिसूचना के चंद दिनों बाद ही शिलाई एसडीएम को कफोटा एसडीएम कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश प्रदेश सरकार ने जारी किए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शिलाई दौरे के दौरान कफोटा में एसडीम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने 7 जनवरी को कफोटा में एसडीएम कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना जारी होने के 20 दिन बाद ही सरकार ने शिलाई के एसडीएम को कफोटा एसडीएम कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के बीच गहरी दोस्ती है। बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री के शिलाई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से कफोटा में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग की थी जिसको मुख्यमंत्री ने तुरंत मानकर घोषणा कर दी थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बलदेव तोमर कि दोस्ती के चर्चे पूरे प्रदेश में है।
