कोविड टेस्ट को लेकर सिविल अस्पताल में हंगामा, युवाओं ने की नारेबाजी…..

कोविड टेस्ट को लेकर सिविल अस्पताल में हंगामा, युवाओं ने की नारेबाजी…..

सेना में भर्ती ने उम्मीदवारों की उमड़ी भीड़,पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर माहौल करवाया शांत…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में कोरोना का टैस्ट करवाने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़ ने जोरदार हंगामा कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर माहौल को शांत करवा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना में सैना की भर्ती चली हुई है। जिसके लिए भर्ती में भाग लेने के लिए युवाओं को पहलें कोरोना का टैस्ट करवाना पड़ रहा है। जिसके लिए शुक्रवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सैकड़ों युवाओं की टैस्ट करवाने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई।
युवाओं का आरोप है कि सुबह से खड़े युवा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर उन्ही को तवज्जो दे रहे हैं जिनकी जान पहचान हैं। जिसके बाद यूवाओं ने जोरदार हंगामा कर नारेबाजी की गई। माहौल को बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर गुस्साए युवाओं को शांत करवाया गया।
उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी संजीव सेहगल ने बताया की एक साथ अधिक युवा टैस्ट करवाने के लिए अस्पताल में पहुंचे है। लेकिन कोरोना के टैस्ट सभी के किए जा रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!