बढ़ते कोरोना मामलों के कारण प्रदेश में 4 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद….
बढ़ते कोरोना मामलों के कारण प्रदेश में 4 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थान को 4 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है।
सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बता दें कि प्रदेश के अब सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवसिर्टी और टेक्नीकल यूनिवर्सिटी को कल यानी 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
हालांकि, जिन कक्षाओं के एग्जाम इन दिनों चल रहे हैं वह फिलहाल जारी रहेंगे।
गौरतलब हो कि सीएम जयराम पहले ही संकेत दे चुके है, की कोरोना बढ़ने की हालात में प्रदेश में लॉकडॉउन भी लगाया जा सकता हैं।
सनद रहे कि प्रदेश के कुछ जिलों ऊना, सिरमौर, शिमला, कुल्लू आदि में कोरोना के मामले एकाएक बड़े है। जिसके उपरांत सरकार भी बचाव मोड़ पर आ गई हैं।
