उपमंडल पांवटा साहिब के इन इलाकों में 27 को बिजली नही..

उपमंडल पांवटा साहिब के इन इलाकों में 27 को बिजली नही..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

नेशनल हाईवे 707 पर चल रहे निर्माण कार्य और विद्युत पोल व तारों की शिफ्टिंग के चलते वाई पॉइंट से लेकर गोविंदघाट बैरियर तक मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसके चलते विश्वकर्मा और देवीनगर फीडर गुरुवार को बंद रहेगा। यह जानकारी देते हुए विद्युत बोर्ड उपमंडल बद्रीपुर के सहायक अभियंता मुकेश सिंह ने बताया कि 27 जनवरी गुरुवार को विश्वकर्मा और देवीनगर 11 केवी फीडर के बंद होने के चलते जिन इलाकों में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, उनमें बस स्टैंड के पास के बाजार, बस अड्डा, विश्वकर्मा चौक, गोविंदघाट, कृपालशिला, शमशेरपुर, बैंक
कॉलोनी, वाई पॉइंट, बांगरण चौक, नियर मंगला क्लिनिक, बाईपास वाला बाजार, एकता कॉलोनी, नियर भाटिया पैलेस, नियर पाल होटल और मोगिनंद आदि क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!