हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल के पास हाथी की संदिग्ध मौत,पहले भी मृत मिला था एक हाथी….

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल के पास हाथी की संदिग्ध मौत,पहले भी मृत मिला था एक हाथी….

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी वन विभाग की टीम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल के समीप कोंचवैली में एक हाथी मृत पाया गया है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पंहुच कर मामले की जांच में जुट गई है। वन विभाग ने देहरादून स्थित वन्य प्राणी विभाग को सूचना दे दी गई है।

वनमंडल अधिकारी पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब और यमुना नगर की सीमा के समीप बहराल के पास कोंचवाला में एक वृद्ध हाथी मृत पाया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया।
उन्होंने कहा कि देहरादून वन्य प्राणी विभाग की फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। और डॉक्टरों के आने के बाद ही हाथी की मौत के कारणों का पता लग पाएगा की हाथी की मौत कैसे और किस कारण हुई है।
वनमंडल अधिकारी पांवटा कुनाल अंग्रीश ने बताया कि डॉक्टरों की टीम सुबह पहुंचेगी और मृत हाथी की रात्रि सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!