अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ सुभाष घोष ने गीत संगीत के माध्यम से डिग्री कॉलेज में मचाया धमाल…
अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ सुभाष घोष ने गीत संगीत के माध्यम से डिग्री कॉलेज में मचाया धमाल…
डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय संगीत माधुरी कार्यशाला का आयोजन…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में संगीत माधुरी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस में अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ पंडित सुभाष चंद्र घोष ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यअतिथि ने दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंगलवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में संगीत माधुरी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की तरफ से प्राचार्य वीना राठौर ने मुख्यअतिथि पंडित सुभाष घोष को हिमाचली टोपी व शॉल पहनकर समानित किया गया। कार्यक्रम में संगीत के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समा बांधा।
अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ पंडित सुभाष चन्द्र घोष ने अपनी संगीत की धुनों से लाल वो मेरी पतझड़,
रघुपति राघव राजा राम ईश्वर अल्लाह एक ही नाम,तेरे जाने का गम ना तेरे आने का गम,तुम वहां में यहां,कभी अलबिदा ना कहना प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
संगीत गायक ओपी शर्मा ने साजण आयो रे सखी,तेरे हाथों रा,हरे प्यार तवे मेरा,राजा रूशे रे आदि गाने गाकर माहौल को खूब गर्म किया।

संगीत के प्रोफेसर रविन्द्र शर्मा ने आवगे जब तुम साजना आंगना फुल बरसे, बरसेगा सावन झूम झूम के पर कॉलेज का छालों को खूब झूमाया।
मुख्यअतिथि पंडित सुभाष चंद्र घोष ने अपने संबोधन में कहा की अगर कोई भी इंसान अपने जज्बे के साथ काम करे तो ईश्वर भी उसका साथ जरूर देता है। इस लिए जज्बे के साथ आगें बढ़ना चाहिए। उन्होंने का कि हर स्वर में ईश्वर है। हर इन्सान के अंदर संगीत है संगीत हमारी संस्कृति है। शास्त्री संगीत व उपशास्त्रीय संगीत में इतना फर्क है जितना सैना और आम लोगों में होता है।
इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर वीना राठौर,सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामलाल तोमर,देवेन्द्र गुप्ता,प्रोफेसर विम्मी रानी,प्रोफेसर किरणबाला, प्रोफेसर रविन्द्र,प्रोफेसर डॉ. जयचंद शर्मा,प्रोफेसर किरण शर्मा,रीना चौहान, प्रोफेसर सुशील तोमर,रविन्द्र शर्मा,मनिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
