तीन महीने भी नहीं चली डिजिटल एक्सरे मशीन, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया था शुभारंभ

तीन महीने भी नहीं चली डिजिटल एक्सरे मशीन, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया था शुभारंभ

दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर मरीज़

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिविल अस्पताल में नई डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया था लेकिन एक्सरे मशीन बार बार खराब होने से लोगों को बाहर से मंहगे दामों पर एक्सरे करवाने पड़ रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चार विधानसभा क्षेत्रों सहित दो पड़ोसी राज्यों के लोग यहां उपचार करवाने आते है तथा प्रतिदिन 700 से अधिक ओपीडी है तथा इसमें सबसे ज्यादा हड्डी से संबंधित रोगी आते है। बताया जा रहा है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सिविल अस्पताल को डिजिटल एक्सरे मशीन दान में दी थी जिसका शुभारंभ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 01 अप्रैल 2023 को किया था। लेकिन एक्सरे मशीन बार बार खराब हो रही है। सतौन पंचायत के पूर्व उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, नरेश तोमर, चमन शर्मा आदि ने बताया कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में दूरदराज इलाकों से लोग अपना इलाज करवाने आते है। लेकिन सिविल अस्पताल में एक्सरे मशीन बंद बड़ी है। जिस कारण लोगों को मंहगे दामों पर एक्सरे निजी क्लीनिक में करवाने पड़ रहे है। जिससे कारण आम आदमी पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में गरीब परिवारों के लोग इलाज करवाने आते है लेकिन मजबूरी में मंहगे दामों पर एक्सरे करवाने पड़ रहे है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से जल्द ही एक्सरे मशीन को ठीक करवाने की मांग की है।
उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी अमिताभ जैन ने बताया की एक्सरे मशीन में तक्नीकी खराबी आने के कारण बंद है तथा एक्सरे मशीन को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है तथा जल्द ही एक्सरे मशीन को ठीक कर चालू कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!