सनसनी:पांवटा साहिब में जानवर से नोंचा हुआ शव बरामद….
सनसनी:पांवटा साहिब में जानवर से नोंचा हुआ शव बरामद….
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में कुत्तों से नोंचा हुआ एक शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरघाट में एक व्यक्ति घर से काम पर पैदल ही जा रहा था की पास में एक मंदिर के अंदर से बदबू आ रही थी। जब व्यक्ति मंदिर के पास गया तो देखा मंदिर में एक शव पड़ा हुआ था जब देखा तो मृत व्यक्ति का एक मुंह का हिस्सा किसी जानवर ने नोंचा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है की मृत व्यक्ति अक्सर क्षेत्र में शराब के सेवन करके घूमता रहता था मृतक व्यक्ति को लक्ष्मण के नाम से जाना जाता है। फिल्हाल पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की रामपुरघाट में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव को जानकर ने नोंचा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
