जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे PWD कार्यालय के घेराव,SDO को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी…

जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे PWD कार्यालय के घेराव,SDO को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी…

सड़क बंद होने से तीन दिन से गांव में नहीं चल रही बस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कांटी मशवा पंचायत के ग्रामीण सड़क की खस्ताहाल को लेकर सतौन में स्थित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मिलकर ज्ञापन सौंपा तथा सड़क को जल्द ही दुरूस्त करने की मांग की है‌। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है की अगर जल्द ही सड़क को दुरूस्त नहीं किया तो कार्यालय के घेराव किया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को कांटी मशवा नवयुवक मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष अजय कंवर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता से मिलकर सड़क मुद्दा उठाया गया। कांटी मशवा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय कंवर, देवेन्द्र कंवर, जगदीश शर्मा,रोशन, सुशील,नीरज, जयप्रकाश,भरत, वीरेंद्र कंवर,मनोज कंवर, रामेश्वर,राहुल कंवर,सुनील कंवर, विनोद,सतीश, रणदीप कंवर आदि ने बताया की बरसात के बाद से मानल-कांटी मशवा सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। जिस पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने बताया की बारिश होने से बड़े बड़े पत्थर गिरने से सड़क बंद हो गई है। जिस कारण बस नहीं जा पा रही है। ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है की अगर जल्द ही सड़क को ठीक नहीं किया गया तो सतौन में स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
उधर लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया की कांटी मशवा सड़क पर मशीन भेजकर जल्द ही सड़क को ठीक कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!