पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर मुरम्मत का कार्य शुरू,क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस….
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर मुरम्मत का कार्य शुरू,क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर बद्रीपुर से तारूवाला खस्ताहाल सड़क के मुरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 का इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य बड़े जोरों पर चला हुआ है। लेकिन बद्रीपुर से तारूवाला के बीच सड़क बहुत ही खस्ताहाल में थी। जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की दुर्दशा के बारे में लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया था। सड़क पर जगह जगह गड्ढे पड़े हुए थे जिसमें गाड़ियों का चलना भी मुश्किल हो गया था। वीरवार को संबोधित कंपनी ने सड़क के मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
