लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा करें अधिकारी: हर्षवर्धन चौहान

लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा करें अधिकारी: हर्षवर्धन चौहान

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जन-समस्याओं का समाधान निश्चित समयावधि के भीतर करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से अपनी-समस्यायें और कार्य लेकर सरकारी कार्यालयों में आने वाले ग्रामीण लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना अधिकारियों का दायित्व है।
उद्योग मंत्री शुक्रवार को सिरमौर जिला के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के सतौन और कफोटा में जनसमस्यायें सुन रहे थे। सतौन में ग्राम पंचायत सतौन, कोड़गा, पोका, भजौण, बडवास, सखोली, कांटी मशवा, कठवाड़ आदि पचंायतों के लोगो ने अपनी-अपनी समस्यायें उद्योग मंत्री के सम्मुख रखीं। इसी प्रकार कफोटा में ग्राम पंचायत कफोटा, दुगाना, शिल्ला, बोकला पाब, शावगा, पम्मता, टटियाणा, ठोंठा जाखल, दुगाना और कोटा पाब पंचायत के लोगों ने अपनी समस्यायें रखी। इनमें से अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया गया।
हर्षवर्धन चौहान ने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और नीतियों को लेेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता के बीच पहुंचने के लिए कहा ताकि समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनायंे आरम्भ की गई हैं जिनका लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को उठाना चाहिए।
उद्योग मंत्री ने ग्राम पंचायत सतौन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन करने के आदेश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कांटी मशवा पंचायत में पीने के पानी और सिंचाई योजना के लिए जल शक्ति विभाग को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत सखौली में सड़क निर्माण और स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ की नियुक्ति के लिए सम्बन्धित विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व सतौन और कफोटा पहुंचने पर उद्योग मंत्री का स्थानीय पंचायत एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर कफोटा के एसडीएम राजेश वर्मा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, कमरऊ नायब तहसीलदार नवीन कुमार, पूर्व प्रधान मामराज कपूर, पूर्व उप प्रधान रामेश्वर शर्मा,कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशी कपूर, सोहन सिंह, कांग्रेस जोन अध्यक्ष सुमेर ठाकुर, जगत सिंह पुंडीर, रघुवीर सिंह, रतीराम शर्मा,तपेन्द्र चौहान,सोहन सिंह, गुलाब सिंह चौधरी, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, इंदिरा पुंडीर, बिमला देवी,मनीषा चौहान,पार्वती शर्मा, निशा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!