कई साल घर से लापता भाई को देखकर बहन के छलके आंसू, समाजसेवी संजय कंवर व अपना घर आश्रम का जताया आभार
कई साल घर से लापता भाई को देखकर बहन के छलके आंसू, समाजसेवी संजय कंवर व अपना घर आश्रम का जताया आभार
न्यूज़ एप/ रूड़की
29 अगस्त 2025 को समाजसेवी संजय कंवर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को सतौन से रेस्क्यू किया था। बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान था तथा अपने घर का पता बताने में असर्मथ था।
जिसके बाद संजय कंवर ने एसडीएम से परमिशन बनाने के बाद 4 सितंबर 2025 को अपने गाड़ी के माध्यम से अपना घर आश्रम रूड़की, उत्तराखंड शिफ्ट किया गया। जहां पर बुजुर्ग व्यक्ति का उपचार किया गया, उपचार शुरू होने के बाद कुछ व्यक्ति ने बातचीत करने के बाद अपना नाम रमेश बताया तथा घर का पता गांव जटपुरा, करनाल, हरियाणा बताया। जिसके बाद अपना घर आश्रम रूड़की के प्रभारी सन्नी चौधरी जी ने परिजनों का पता लगाया तथा फोन पर बात की। आज बुजुर्ग व्यक्ति रमेश की छोटी बहन नीतू व भांजा विनोद उनको लेने अपना घर आश्रम रूड़की पहुंचे और घर से लापता रमेश को अपने साथ घर ले गए। बुजुर्ग व्यक्ति रमेश की बहन नीतू ने बताया कि काफी समय से वह घर से लापता था तथा हमने इनकी बहुत तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। जब घर पर फोन आया और भाई के मिलने की खबर मिली तो परिवार में खुशी का माहौल है। रमेश की बहन नीतू ने अपना घर आश्रम की टीम का आभार व्यक्त किया है।
