गांव के नौनिहाल भी सीखेंगे कंप्यूटर,SMC ने भेंट किया कंप्यूटर..

गांव के नौनिहाल भी सीखेंगे कंप्यूटर,SMC ने भेंट किया कंप्यूटर..

शिक्षा के क्षेत्र में सतौन शिक्षा खण्ड छू रहा है नई ऊंचाईयां:विनीता तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड सतौन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला खनलोग की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने विद्यालय के लिए कंप्यूटर भेंट किया।
विद्यालय में वर्तमान में पहली से पांचवीं तक 21 बच्चे शिक्षा गृहण कर रहे हैं।
Smc अध्यक्ष जयप्रकाश, कमेटी के सभी सदस्यों ओर विद्यालय प्रभारी विनिता तोमर के प्रयासों से विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त हो सकेगी ।
विद्यालय के लिए कंप्यूटर भेंट करते समय smc सदस्यों के अलावा कोड़गा पंचायत के उपप्रधान बीजा राम शर्मा, वार्ड सदस्य बाबूराम भी मौजूद रहे।

खनलोग विधालय की प्रभारी विनिता तोमर ने सभी SMC सदस्यों का धन्यवाद किया और बताया कि BEEO सतौन रतिराम जी व BRCC सुनील कंवर के मार्गदर्शन से सतौन शिक्षा खण्ड नई ऊंचाइयों को छू रहा है।इनके प्रयासों से स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!