धौलीढांग में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उत्तराखंड के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शिरकत कर नवाजा शीश…

धौलीढांग में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उत्तराखंड के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शिरकत कर नवाजा शीश…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरीपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरली-आगरो स्थित सुप्रसिद्ध श्री पूर्णानंद आश्रम धौलीढांग में अनंत विभूषित क्षेत्रीय संत ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री पूर्णानंद जी महाराज की चौथी पुण्यतिथी के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शिरकत कर शीश नवाजा।

सुप्रसिद्ध श्री पूर्णानंद आश्रम धौलीढांग में श्रीमद्भागवत कथा में सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री प्रकाश चैतन्य जी द्वारा समस्त भक्तों को कथामृत रसपान कराया जा रहा है।

दुसरे दिन कथा व्यास श्री प्रकाश चैतन्य जी ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का बखान करते हुए बताया कि पिछले जन्मों के पुण्य कर्मों के कारण ही जीवमात्र को कथा श्रवण का सौभाग्य मिलता है। शुकदेव जी द्वारा भागवत ग्रंथ की संरचना की कथा का बखान करते हुए बताया कि कलिकाल में केवलमात्र भागवत कथा ही मनुष्य व पितृ तारणी है।
श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शिरकत कर शीश नवाजा। इस दौरान गुरासां धौलीढांग के महंत श्री श्यामानंद जी महाराज ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान के साथ उद्योगपति रिकेश शर्मा, शांति फ्लैट्स एंड फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक डीएस ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!