हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने डिग्री कॉलेज में शिविर लगाकर बच्चों को किया जागरूक…

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने डिग्री कॉलेज में शिविर लगाकर बच्चों को किया जागरूक…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा पांवटा साहिब द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में नाबार्ड के तहत डिजिटल वित्तीय जागरूक शिविर का आयोजन कर बच्चों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

शिविर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब के प्रबंधक सुनील भारद्वाज ने कॉलेज के बच्चों को भारत सरकार तथा हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही ऋण योजनाओ जैसे पीएइजीपी,एमएमएसवाई , शिक्षा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि व किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन तथा पेंशन योजना,एनआरएलएम ऋण योजनाओं बारे जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने बैंक के खाता खोलने, एफडी आदि के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी।

इसके अलावा ऋण योजनाओं के साथ-साथ एटीएम के प्रयोग मे सावधानी व किसी अनजान व्यक्ति और फोन करने वालों को किसी प्रकार की अल्टरनेट व ओटीपी न देने बारे जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!