वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कारवाई,8 भट्ठियों सहित 4500 लीटर लाहन किया नष्ट…
वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कारवाई,8 भट्ठियों सहित 4500 लीटर लाहन किया नष्ट…
वन विभाग की कारवाई से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप…
शराब माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगी कारवाई:डीएफओ
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ कारवाई करते हुए जंगल में 8 भट्टियों सहित 4500 लीटर लाहन नष्ट किया है। वन विभाग की इस कारवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की खारा व लाई के जंगलों में अवैध शराब बनाने धंधा चला हुआ है। जिसके बाद पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने दो टीमों का गठन कर कारवाई करने के निर्देश दिये। जिसके बाद बीओ सुमन्त के नेतृत्व मे वनरक्षक मुद्दसिर, रणवीर, अनिल, रतन व वनकर्मी हरिचन्द ने खारा के जंगल में छापेमारी की छापेमारी के दौरान जंगल में6 भट्टियों मे 15 ड्रमों मे रखा 2550 लीटर लाहन और पीतल के मटकों मे रखी 60 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया। दूसरी तरफ बी.ओ सचिन के नेतृत्व मे वनरक्षक वीरेन्द्र, कपिल व वनकर्मी मोहीराम, सुंदर, किशन ने भंगाणी के माजरी वनक्षेत्र मे कारवाई करते हुए 2 भट्टियों मे 9 ड्रमों मे रखा 2000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। विभाग की इस कारवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की अवैध शराब के खिलाफ जंगल में कारवाई की गई तथा आगें भी इस तरह की कारवाई जारी रहेगीं।
