गिरिपार क्षेत्र के कांटी मशवा पंचायत के 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत…

गिरिपार क्षेत्र के कांटी मशवा पंचायत के 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत…

ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान के पिता सहित कोरोना से 3 की मौत…

कोरोना प्रोटोकॉल से किया जा रहा अंतिम संस्कार

एक ने Paonta Sahib में दो ने नाहन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

Paonta Sahib स्थित सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह नागरा के पिता विचित्र सिंह नागरा सहित तीन लोगों ने 24 घंटे में कोरोना से दम तोड़ा है जिनका आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

उनका बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह तकरीबन 98 वर्ष के थे और घर पर ही आइसोलेट किए गए थे।

वहीं दूसरी मौत कांटी मशवा पंचायत के 55 वर्षीय जगत सिंह की बताई जा रही है। जिनका मेडिकल कॉलेज नाहन में इलाज चल रहा था और उनका भी अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है।

वहीं तीसरा मामला Paonta Sahib के ही संतोषगढ़ के छिंदर सिंह उम्र 68 वर्ष का बताया जा रहा है। जिन का इलाज मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा था कोरोना संक्रमण के कारण इनकी भी जान गई है।

कोरोना प्रोटोकॉल से हो रहा संस्कार…

इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक कोविड-19 सुपरवाइजर बैशाखीराम ने बताया कि कोरोना से मौतों को लेकर प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जो भी मौत कोरोना वायरस से हो रही है उनके अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के सदस्यों को पीपीई किट उपलब्ध करवाई जा रही है।

वही इस बारे में बीएमओ अजय देओल ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटों में जिनकी भी मौत हुई है, उन सभी का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि लक्षण आते ही टेस्ट अवश्य करवाएं ताकि समय पर इलाज उपलब्ध करवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!