पांवटा साहिब में सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से दर्दनाक मौत,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

पांवटा साहिब में सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से दर्दनाक मौत,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के बेहडेवाला में सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को एक तेज रफ्तार ट्रक के जोरदार टक्कर मारने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मितल सिंह पुत्र छोटू राम निवासी गांव बेहडेवाला पो0ओ0 सैनवाला त0 पांवटा साहिब
ने पुलिस थाना माजरा में दी शिकायत में कहा की चौधरी ढाबा बेहडेवाला के मालिक अमरजीत नें बतलाया कि उसके ढाबे के सामनें इसके पिता छोटू राम को ट्रक वाला टक्कर मारकर पांवटा साहिब की तरफ चला गया है। इसके पिता को इस घटना मे चोटें आई है। जिसके बाद यह अपनें अन्य परिजनो के साथ चौधरी ढाबे के पास आया जहां पर इसके पिता गंभीर अवस्था में थे। जिन्हे यह लोग उपचार के लिए जुनेजा हस्पताल सुरजपुर ले गए थे जहां से उन्हे गंभीर अवस्था में हरियाणा के यमुनानगर के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!