गिरिपार क्षेत्र में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत…
गिरिपार क्षेत्र में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत…
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….
न्यूज़ एप/शिलाई
गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में एक कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन सिंह (40) पुत्र हरशु राम निवासी कुफर तै0 शिलाई देर रात को अपनी अल्टो कार एचपी 16एए-1008 से देर रात को शिलाई से शरोग जा रहा था की बांदली के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायल चालक को गहरी खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल शिलाई लाया गया जहां से उपचार के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए रेफर किया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
