वाइट स्टार के नाम रही डिग्री कॉलेज की क्रिकेट प्रतियोगिता

वाइट स्टार के नाम रही डिग्री कॉलेज की क्रिकेट प्रतियोगिता….

गौरव चौपड़ा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

श्री गुरू गोविंद सिंह जी डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब के क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन हुआ।जिसमे वाइट स्टार एकादश टीम ने पांवटा कॉलेज क्रिकेट प्रीमियर लीग- 2021 ट्रॉफी पर कब्जा किया। वाइट स्टार एकादश की टीम ने फाइनल में मास्टर एकादश की टीम को 19 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 164 रन व दो विकेट लेने वाले गौरव चौपड़ा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
फाइनल में टॉस जीत कर वाइट स्टार एकादश टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 101 स्कोर बनाया। जिंसमे गौरव चौपड़ा ने सर्वाधिक 40 रन, अरुण 25 व सन्नी ने 10 रन बनाए।
मास्टर एकादश टीम की तरफ से अंकित ने दो, सचिन व राकेश ने 1-1 विकेट लिए।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर एकादश टीम 82 रनों पर आल आउट हो गई। जिसमें प्रदीप ने 44 व विक्की ने 11 रन बनाए। वाइट स्टार एकादश की तरफ से रोहित ठाकुर ने 3, सद्दाम हुसैन, सन्नी व गौरव चोपड़ा ने 1-1 विकेट लिए ।
अनुशाशन के लिए बीसीए टीम को पुरुस्कार मिला। प्रतियोगिता व फाइनल में हरफनमौला खिलाड़ी गौरव चोपड़ा मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच मैच चुना गया। फाइनल में वाइट स्टार एकादश की विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. वीना राठौर मुख्यअतिथि व सिरमौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि प्राचार्य कॉलेज की प्रधानाचार्या
डॉ. वीना राठौर व विशिष्ट अतिथि सिरमौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में विद्यार्थियों का मानसिक तनाव को दूर करना जरूरी है। प्रतिभागी खिलाड़ी खेलों की तरफ रुझान करने लगे हैं। स्टॉफ व छात्र छात्राओ ने प्रतियोगिता में खूब खेलो से मनोरंजन किया। इसमे सहयोग करने के लिए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं
इस मौके पर कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष राजेश शर्मा, पीटीए मुख्य सलाहकार राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधीक्षक नरेश बत्रा, वरिष्ठ प्रोफ़ेसर रामलाल तोमर, प्रोफ़ेसर डॉ. जय चन्द, डॉ. नलिन रमौल, विवेक नेगी, प्रो. विम्मी रानी, भारती , प्रो. मोहन सिंह, प्रो. सुशील तोमर , प्रो . रामलाल तोमर , डॉ. नलिन रमौल , डॉ. उषा जोशी, डॉ. रितु पन्त, प्रो. पंकज, डॉ. जगदीश चौहान, प्रो. यशपाल तोमर, नंदनी, कुलदीप तोमर,मनिंदर सिंह, कमलेश, प्रदीप तोमर, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, अनुराग, सचिन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!