मैत्री क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में प्रोफेसर्स इलेवन ने 8 रनों से जीता मैच…

मैत्री क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में प्रोफेसर्स इलेवन ने 8 रनों से जीता मैच…

ख़ुशनुमा माहौल मे पत्रकार व प्रोफेसर्स के बीच हुए मैच मे खेल भावना व नौजवानों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश,

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के श्री गुरू गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय मे आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और उन्हे खेल के मैदान की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से काॅलेज के प्रोफेसर और पत्रकारों के मध्य एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच मे दोनों ही टीमों ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए युवाओं को खेलों की तरफ रूचि रखने का संदेश दिया। बड़े ही खुशनुमा माहौल मे हुए इस मैच मे बतौर मुख्य अतिथि सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान अतर सिंह नेगी सहित समाजसेवी व पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी तिवारी, काॅलेज प्राचार्या डाॅ वीना राठौर, बाहती समाज के नेता सुभाष चौधरी व शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के प्रधान मधुकर डोगरी आदि ने विशेष रूप से शिरकत की। इस संघर्षपूर्ण मैच मे प्रोफेसर्स इलेवन ने आठ रनों से जीत हासिल की। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रोफेसर्स इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाएं। इसमे रवि शर्मा ने सर्वाधिक 36 रन और डाॅ जयचंद शर्मा ने 20 और आई बी नेगी ने 17 रनों का योगदान दिया। प्रेस इलेवन की तरफ से दिनेश पुंडीर ने चार ओवर मे मात्र 13 रन देते हुए तीन विकेट झटके। जबकि चार खिलाडियों को रन आऊट कर प्रेस इलेवन ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया। सचिन ओबराॅय ने चार ओवर मे मात्र 10 रन और तपेन्द्र ठाकुर ने दो ओवर मे मात्र 4 रन देकर शानदार गैंदबाजी की।
उधर, निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस इलेवन की शुरूआत बहुत ही शानदार रही। दोनों ओपनर्स कप्तान सुरेश तोमर और अश्वनी राय ने मात्र 8 ओवरों मे ही 67 रनों की सांझेदारी कर मैच को एक समय अपनी तरफ पलट लिया था। सुरेश तोमर ने 22 बाॅल पर 23 रन और अश्वनी राय ने 23 गेंदों पर 29 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि उसके बाद मिडल ऑर्डर कुछ खास नही चल पाया। इसके अलावा दिनेश पुंडीर ने नाबाद 10 रन और सचिन ओबराॅय ने 8 रनों का योगदान देकर मैच को जीतने का प्रयास किया। लेकिन अंत मे 18.2 ओवरों मे प्रेस इलेवन की पूरी टीम 105 रन पर आऊट हो गई और प्रोफेसर्स इलेवन ने इस मैत्री मैच को 8 रनों से जीत लिया। प्रोफेसर्स इलेवन की तरफ से महेश शर्मा ने शानदार गैंदबाजी करते हुए चार ओवर मे 19 रन देकर पांच विकेट झटके। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। जावेद अली ने तीन विकेट लिये। साथ ही रवि शर्मा और कमलेश शर्मा ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए। बहरहाल दोनों ही टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए युवाओं को खेलों के प्रति रूचि रखने का संदेश दिया। काॅलेज प्राचार्या डाॅ वीना राठौर ने कहा कि मैत्री मैच मे हार-जीत मायने नही रखती। अगर कुछ रखता है तो वो हैं खेल भावना और जज्बा, जो दोनो टीमों ने दिखाकर युवाओं को प्रेरित करने का बेहतरीन प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!