शिलाई कांग्रेस ने पूर्व जिप अध्यक्ष दलीप चौहान के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी से निष्कासन का…..

शिलाई कांग्रेस ने पूर्व जिप अध्यक्ष दलीप चौहान के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी से निष्कासन का…..

पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के करीबियों में रहे है एक..

निष्कासन प्रस्ताव पर दलीप चौहान का भी पलटवार

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान के खिलाफ शिलाई कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

शिलाई कांग्रेस ने दलीप चौहान के कांग्रेस पार्टी से निष्कासन का प्रस्ताव पास किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के करीबियों में शुमार रहे दलीप चौहान ने भी इस पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

दरअसल कांग्रेस नेता दलीप सिंह चौहान को शिलाई कांग्रेस मंडल ने पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया है।

कांग्रेस महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर की उपस्थिति में शिलाई कांग्रेस ने आज एक जनरल हाउस की बैठक आयोजित की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी व स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!