उत्तराखंड के बायला में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख….
उत्तराखंड के बायला में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख….
हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड प्रशासन पहुंचा मौके पर….
न्यूज़ एप/देहरादून

उत्तराखंड के जोनसार में सड़क हादसा पैश आया है। जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। कुछ लोग घायल हुए है। सड़क हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हादसे से की सूचना मिलते ही उत्तराखंड प्रशासन मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जूट गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उत्तराखंड के जोनसार में कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में सफर कर रहे थे। की बायला के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण 13 लोगों को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकी कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड प्रशासन मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जूट गये है। गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर घायलों व शव को गहरी खाई से बाहर निकालने में जुट गये। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
