मां के जयकारों से गुंजा सतौन,भजन गायकों ने पूरी रात नचाया भक्तों को…

मां के जयकारों से गुंजा सतौन,भजन गायकों ने पूरी रात नचाया भक्तों को…

भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के सतौन पंचायत में मां भद्रकाली का जागरण आयोजित किया गया। भजन गायकों ने पूरी रात भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को परशुराम मंदिर के प्रागंण में जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायक पंकज अग्रवाल,महेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, इंद्र शर्मा, रमेश पुण्डीर आदि ने मां शेरा वाली, शिव शंकर, कृष्ण कन्हैया, मां रेणुका आदि के भजन गाकर पंडाल में बैठे भक्तों को झूमने पर मजबूर किया गया।
जागरण के आयोजनकर्ता संजय नेगी, सुखदेव तोमर,नरेश तोमर,पिंकू तोमर,जोगेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान,रमेश ठाकुर, जोगेंद्र, नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान आदि ने बताया की शनिवार को मां भद्रकाली का जागरण आयोजित किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!