गिरिपार क्षेत्र की बेटी अंजली ठाकुर फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर चयनित…

गिरिपार क्षेत्र की बेटी अंजली ठाकुर फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर चयनित…

हाॅकी की राष्ट्रीय प्लेयर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में फिजिकल एजुकेशन डिपार्मेंट में पीएचडी की कर रही पढ़ाई।

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली ठाकुर का जवाहर नवोदय विद्यालय में फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान समय में अंजली ठाकुर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में फिजिकल एजुकेशन डिपार्मेंट में पीएचडी की छात्रा है और नेट क्वालिफाइड है। साथ ही एमसीएमडीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में बतौर लेक्चर भी है, जो कि सिरमौर के लिए गर्व की बात है। अंजली मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के

कमरऊ गांव की बेटी है। वर्ष 2015 में अंजली ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन से उपाध्यक्ष पद भी लड़ा है और पंजाब चंडीगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रही है। वर्तमान समय में सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के कार्यकर्ता के तौर पर भी कार्य कर रही है। एसोसिएशन के महासचिव दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि वह अंजली ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि वह अपने माता पिता अपने प्रदेश और अपने संगठन का नाम देशभर में रोशन करें और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!