अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान कर वसूलें 49 हजार….

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान कर वसूलें 49 हजार….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर दो वाहनों के चालान कर 49720 रूपए का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग पांवटा साहिब ने पिछले काफी समय से अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम को सूचना मिली की धौलाकुआं में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने धौलाकुआं में छापेमारी की। छापामारी के दौरान वन विभाग की टीम ने एक ट्रक व एक ट्रैक्टर को अवैध खनन की सामग्री से भरकर पकड़े जब वन विभाग की टीम ने इसके दस्तावेज मांगे तो ट्रैक्टर चालक नहीं दिखा पाए। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों के चालान कर 49720 रूपए का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों के चालान कर 49720 रूपए का जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान वन विभाग का जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!