अदालत के रोक के बावजूद भी विवादित भूमि पर पुलिस की देख रेख में करवाया काम…
अदालत के रोक के बावजूद भी विवादित भूमि पर पुलिस की देख रेख में करवाया काम…
दूसरे पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, पहले हो चुकी है खूनी झड़प
पुलिस की कार्यशाली पर भी उठाए सवाल..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के चांदनी पंचायत में विवादित भूमि पर पुलिस देखरेख में एक पक्ष ने काम शुरू किया है। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया है। एक पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया है की जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। जिस पर कोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है। लेकिन पुलिस ने अपनी मौजूदगी में काम शुरू करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 सिंतबर 2020 को चांदनी में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई थी। जिसके बाद जमीनी विवाद अदालत में चला हुआ है तथा अदालत ने निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है।
चांदनी के निवासी अनिल कुमार व सोहन सिंह आदि ने बताया की चांदनी में सड़क के साथ हमारी जमीन है। हमारी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति 2020 में काम कर रहा था। जिसको बंद करवाया था। उन्होंने बताया की जमीन पर निर्माण कार्य पर अदालत ने रोक लगा रखी है। लेकिन शनिवार को पुलिस की देखरेख में दूसरे पक्ष ने जेसीबी मशीन से काम शुरू किया है। उन्होंने बताया की जब हमने काम का विरोध किया तो पुलिस ने इस पर कोई गौर नहीं किया। अनिल कुमार ने बताया की जिस व्यक्ति ने जमीन पर काम शुरू किया है वह व्यक्ति दलित सामुदाय से संबंध रखता है तथा हमें पहलें भी एससी-एसटी केस में फसाया था तथा आगें भी एससी-एसटी केस में फसाने की धमकी देते है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया की विवादित जमीन पर अदालत के रोक के बाद भी पुलिस ने अपनी देखरेख में काम शुरू करवाया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की पुलिस ने भूमि की डिमार्केशन करवाई थी तथा दोनों पक्षों ने जमीन पर स्टे लिया हुआ है तथा दोनों पक्ष अपनी अपनी भूमि पर काम कर सकते है।
