गिरिपार क्षेत्र के बेटे मंगतराम का हिमाचल विश्वविद्यालय में Assistant professor के पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर…
गिरिपार क्षेत्र के बेटे मंगतराम का हिमाचल विश्वविद्यालय में Assistant professor के पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर…
सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने दी बधाई..
न्यूज़ एप/शिमला
सिरमौर जिला के कोटी बोंच (रोनहाट) गांव के मंगतराम शर्मा का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,शिमला में हिन्दी विभाग में सहायक आचार्य (Assistant professor) पद पर चयन होने पर गिरिपार क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मंगतराम शर्मा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में पीएचडी के छात्र रहे हैं साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के फाउंडर सदस्य के साथ साथ पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। डॉ मंगत राम शर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में हिन्दी विभाग में सहायक आचार्य (Assistant professor) पद पर नियुक्त होने पर पूरे गिरिपार क्षेत्र में खुशी की लहर है। मंगतराम शर्मा के सहायक आचार्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में चयन होने पर सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के पदाधिकारी एडवोकेट दिनेश चौहान, महेंद्र चौहान आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
