पांवटा साहिब-शिलाई NH 707 पर भूस्खलन होने से यातायात बंद, दोनों तरफ गाड़ियों की लगी लम्बी कतारें…
पांवटा साहिब-शिलाई NH 707 पर भूस्खलन होने से यातायात बंद, दोनों तरफ गाड़ियों की लगी लम्बी कतारें…
नेशनल हाईवे को बहाल करने में जुटी संबंधित कंपनी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब -शिलाई नेशनल हाईवे 707 हेवणा के पास भूस्खलन होने से पूर्ण रूप से बंद हो गया है। जिस कारण गिरिपार क्षेत्र की करीब 40 पंचायतों का पांवटा साहिब से संपर्क कट गया है। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए निर्माणधीन कंपनी ने मशीनें लगा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों पांवटा साहिब -शिलाई नेशनल हाईवे 707 का 1350 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चला हुआ है। बताया जा रहा है कि सतौन से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर हेवणा के पास संबंधित कंपनी ने सड़क चोड़ी करने के लिए पोकलेन मशीन से खुदाई का काम चलाया हुआ है। शनिवार दिन में करीब 11 बजें खुदाई के दौरान अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिस कारण पहाड़ी से पत्थर व भारी मात्रा में मिट्टी सड़क पर आ गई तथा सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। बताया जा रहा है की दिन में 11 बजें के बाद गाड़ियां व बसे दोनों तरफ फंस गई है तथा लोगों का आना जाना बंद हो गया है। नैशनल हाइवे बंद होने के बाद प्रशासन ने संबंधित कंपनी को और मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं तथा कंपनी ने तीन चार पोकलेन लगाकर सड़क खोलने में जुट गए है। बताया जा रहा है की रविवार सुबह तक नेशनल हाईवे यातायात के लिए खोलने की संभावना है। खबर लिखे जाने तक सड़क को खोलने का काम चला हुआ था।
उधर इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पंचाल ने बताया की काम करते समय हेवणा के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया है। जिस कारण नेशनल हाईवे बंद हुआ है। संबंधित कंपनी को पोकलेन मशीनें लगाकर नेशनल हाईवे को बहाल करने के निर्देश दिए गए है।
