उद्योग मंत्री के गृह क्षेत्र शरली के ग्रामीणों ने हाटी समिति को दिया एक लाख रुपए का चंदा, हाटी समिति ने जताया आभार….
उद्योग मंत्री के गृह क्षेत्र शरली के ग्रामीणों ने हाटी समिति को दिया एक लाख रुपए का चंदा, हाटी समिति ने जताया आभार….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के शरली गांव के लोगों ने हाटी समिति को 109951 रूपए का चंदा इकट्ठा कर सहयोग किया है।
गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय का 56 साल पूरानी एसटी मांग को केंद्र सरकार ने पूरा किया तथा राज्य सरकार के अधिसूचना जारी करने के कुछ समय बाद हाईकोर्ट ने स्टे लगाया है। जिसके बाद से हाटी समिति ने हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए हाटी समुदाय के लोगों से चंदा इकट्ठा कर मदद करने की गुहार लगाई है। जिसके बाद से गिरिपार क्षेत्र में युवा, महिलाएं सहित कई लोग चंदा इकट्ठा करने में जुटे हुए है। दूसरी तरफ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हाटी समिति पर करोड़ों रुपए इकट्ठा करने का आरोप लगा रहे है। बावजूद इसके उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र मस्त भोज के शरली गांव के लोगों ने 109951 रूपए का चंदा इकट्ठा कर हाटी समिति को दिया है। लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिया है। लेकिन कुछ लोग इसके खिलाफ हाईकोर्ट में गए है तथा हाईकोर्ट ने फिल्हाल स्टे लगाया। उन्होंने कहा कि हम हाटी समिति के साथ खड़े है और अगर आगे भी चंदे के जरूरत पड़ेगी तो हम आगे आयेंगे क्योंकि यह हमारे बच्चों के भविष्य का सवाल है।
केंद्रीय हाटी समिति के कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया कि शरली गांव के ग्रामीणों ने 109951 रूपए का चंदा इकट्ठा किया है। हाटी समिति हमेशा लोगों के आभारी रहेंगे साथ कहा कि एक एक पैसे का हिसाब लोगों को दिया जायेगा।
