हर हाल में होगी किसानों की महापंचायत…

हर हाल में होगी किसानों की महापंचायत…

महापंचायत में राष्ट्रीय किसान नेता भी करेंगे शिरकत….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हर हाल में होगी पांवटा साहिब में किसानों की महापंचायत। पांवटा साहिब संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा में प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर स्थानीय किसान नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
शनिवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में किसान नेता अनिंदर सिंह नौटी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 7 अप्रैल को प्रस्तावित संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत आयोजित करने जा रही है। जिसमें वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत, सरदार बलबीर सिंह, कंवल ग्रेवाल, सरदार गुरनाम सिंह आदि वरिष्ठ किसान नेता शिरकत करेगें।
उन्होंने कहा इस रैली में हिमाचल प्रदेश के इलावा पड़सी राज्यों के हर कोने से किसान पांवटा साहिब पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा बंदोबस्त करना सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान सरकार का सम्मान करता है। लेकिन अपने अधिकारों के लिए लड़ना उनका हक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश में आज तक के इतिहास में सबसे बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है।
इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह खालसा, चरणजीत सिंह, हरदेव सिंह, मनजीत सिंह, साजिद हाशमी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!