वन विभाग के फॉरेस्ट फायर-फाईटर क्रिकेट टूर्नामेंट पर फॉरेस्ट ईलेवन का रहा कब्जा….

वन विभाग के फॉरेस्ट फायर-फाईटर क्रिकेट टूर्नामेंट पर फॉरेस्ट ईलेवन का रहा कब्जा….

DSP वीर बहादुर ने विजेता टीम को किया सम्मानित…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

सालवाला के नाग देवता मंदिर के समीप खेल-मैदान मे वन विभाग द्वारा आयोजित फॉरेस्ट फायर-फाईटर क्रिकेट टूर्नामेंट की समापन हुआ। इस मौके पर डी.एस.पी पांवटा साहिब बीर बहादुर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का फाईनल मैच वनमंडल पांवटा साहिब की टीम फॉरेस्ट ईलेवन व नघेता गांव के बीच खेला गया। रोमांचक मैच मे फॉरेस्ट ईलेवन की टीम 8 रनों से विजयी रही। फॉरेस्ट ईलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नघेता को निर्धारित आठ ओवर मे 96 रन का लक्ष्य दिया। जवाब मे नघेता की टीम 87 रन ही बना सकी। फॉरेस्ट ईलेवन के हितेश इस मैच मे मैन ऑफ द मैच रहे। टीम मे कप्तान सुरेश, प्रवीण सहित वनरक्षक शुभम, सुशील, दीपराम, विकास, हितेश, अर्जुन मौजूद रहे।
फाईनल मैच से पहले डी.एस.पी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने दोनो टीमों को शुभकामनाएं दी व उपस्थित जन- समुदाय को वन-अग्नि की समस्या के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी पांवटा साहिब कुणाल अंग्रिश, भंगाणी वन रेंजर अधिकारी बस्तीराम, वनखंड अधिकारी सुरेश कुमार, हर्षवर्धन, वनरक्षक सुशीला, ज्योति, दीपिका, कपिलप व वनकर्मी मौजूद रहे।
डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने कहा की खेलों के माध्यम से जंगलों मे लगने वाली आग के बारे मे युवाओं को जागरूक करने व वन रक्षा की मुहिम से जोड़ने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन वनमंडल पांवटा साहिब द्वारा किया जा रहा है। भंगाणी क्षेत्र के पंद्रह (15) गांवों की क्रिकेट टीमों ने इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। समापन के अवसर पर वन मंडलाधिकारी ने कहा कि विभाग भविष्य मे सभी वन रेंजों मे इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!