पांवटा साहिब में दो लोगों ने कोरोना से तोड़ा दम,बढ़ता ही जा रहा है मौत का आंकड़ा…
पांवटा साहिब में दो लोगों ने कोरोना से तोड़ा दम,बढ़ता ही जा रहा है मौत का आंकड़ा…
82 वर्षीय बुजुर्ग का शव लेने कोई नही पहुंचा अस्पताल….
अंतिम संस्कार करवाने के लिए पार्षद रविंद्र पाल सिंह बने फरिश्ता…
चालक शेर मोहम्मद ने शव वाहन से स्वर्ग धाम पहुंचाया वृद्ध का शव..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में कोरोना से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। एक ने सिविल अस्पताल तथा दूसरे ने जुनेजा कोविड केयर सेंटर सूरजपुर में दम तोड़ा है।
बताया जा रहा है की पांवटा साहिब के कोर्ट परिसर में फोटोस्टेट का काम करने वाले एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव.आई थी जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था सूरजपुर जुनेजा कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था लेकिन दोपहर में उनकी तबीयत खराब होने से उन्होंने दम तोड़ दिया वहीं दूसरे मामले में शुभखेड़ा में एक गुरुद्वारे में रहने वाले वृद्ध व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। पांवटा साहिब में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिससे प्रशासन की चिंता है बढ़ती जा रही है। पांवटा साहिब में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं अभी तक लगभग कोरोना के करीब 15 सौ मामले एक्टिव है जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है।
उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी अभिताभ जैन ने बताया की कोविड केयर सेंटर पांवटा साहिब एक वृद्ध व सूरजपुर कोविड केयर सेंटर में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है।
