गिरिपार क्षेत्र में एक घराट में आग लगने से जिंदा जला 93 वर्षीय व्यक्ति….

गिरिपार क्षेत्र में एक घराट में आग लगने से जिंदा जला 93 वर्षीय व्यक्ति….

पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ पंचायत के खजियार में घराट में आग लगने से 93 वर्षीय वृद्ध जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमरऊ पंचायत के खजियार खड्ड में 93 वर्षीय नंदा राम पुत्र किडुवा राम काफी समय से घराट चला रहा था। मंगलवार देर रात को वृद्ध व्यक्ति अपने घराट में ही सोया हुआ था तो अचानक घराट के अंदर आग लग गई। जिससे वृद्ध व्यक्ति जिंदा जल गया। जब गांव के लोग सुबह घराट के पास आये तो देखा की घराट के अंदर से धुंवा निकल रहा था तो अंदर जाकर देखा तो व्यक्ति बुरी तरह से सुलझ चुका था। जिसके बाद पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जूट गये।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक व्यक्ति के घराट में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!