विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही करंट लगने से तड़प तड़प के हुई गोवंश की मौत

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही करंट लगने से तड़प तड़प के हुई गोवंश की मौत

ग्रामीणों में दहशत का माहौल, गांव के कई इलाकों में फैला करंट

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भजौन पंचायत के गाभर गांव में बिजली के खम्भे में करंट आने से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई है साथ ही कंरट पूरे गांव में फैलने से ग्रामीण दहशत में है। सूचना मिलते ही बिधुत बोर्ड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जूट गई है।
भजौन पंचायत के प्रधान गुलाब सिंह चौधरी, दलीप पुण्डीर, राजेंद्र पुण्डीर,इंद्र सिंह,रतन सिंह आदि ने बताया की गांव में बिधुत बोर्ड ने बिजली की नई लाईन जोड़ी है लेकिन उहकी तारें सही तरके से नहीं जोड़ी गई। जिस कारण ग्रामीणों के घर की सर्विस तार शॉर्ट सर्किट हो गई है। जिस कारण पूरे गांव में करंट फैल गया है तथा सुरेश कुमार के एक मवेशी करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया की गांव में कई बार करंट फैल चुका है जिससे ग्रामीणों को खतरा रहता है। उन्होंने बताया की इस बारें में कई बार बिधुत बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत कर चुके है। लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
उधर बिधुत बोर्ड पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया की इस बारें में सूचना मिली है। जिसके बाद तुरंत संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!