क्राइम : पांवटा साहिब में यूं घर से चल रहा था नशे का कारोबार, एक गिरफ्तार…
क्राइम : पांवटा साहिब में यूं घर से चल रहा था नशे का कारोबार, एक गिरफ्तार…
पांवटा साहिब की दुर्गा कॉलोनी से तस्कर को लिया शिकंजे में…
डीएसपी बीर बहादुर की देखरेख में चला छापामारी का अभियान….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने छापामारी कर एक युवक से प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने डीएसपी बीर बहादुर के नेतृत्व में छापामारी की कारवाई को अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर सांय पीएसआई आशीष कौशल व हैड कांस्टेबल तेजिंदर ने पांवटा साहिब पुलिस टीम के साथ छापामारी को अंजाम दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बद्रीपुर के पास नेशनल हाईवे पांवटा साहिब शिलाई रोड पर स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक युवक घर से ही नशे की दवाओं का कारोबार चला रहा है।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगू राम (43) पुत्र राम स्वरूप से घर से 245 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए है। ये कैप्सूल कमरे ने टीवी के पीछे छुपाकर रखे हुए थे। पुलिस ने कैप्सूल अपने कब्जे में ले लिए हैं।
पूछे जाने पर डीएसपी बीर बहादुर में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 245 कैप्सूल के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
