पांवटा साहिब पुलिस इन एक्शन, 300 चालान कर एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला..

पांवटा साहिब पुलिस इन एक्शन, 300 चालान कर एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला..

पांवटा साहिब, पुरुवाला, माजरा व शिलाई पुलिस टीमों ने एक साथ की कारवाई…

डीएसपी बीर बहादुर ने की कोविड नियमों का पालन करने की अपील…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने नियम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चला कर शिकंजा कसा।

इस दौरान डीएसपी बीर बहादुर की देख रेख में अलग अलग पुलिस टीमों ने 300 के खिलाफ कारवाई कर एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पुलिस ने नियम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांवटा साहिब, शिलाई, पुरुवाला, माजरा में व्यापक अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस की अलग अलग टीमों ने ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल के इस्तेमाल, बेतरतीब ड्राइविंग, ओवरस्पीड सहित ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने पर 240 वाहन चालकों के खिलाफ कारवाई करते हुए 31 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला।

इसी दौरान बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर पुलिस एक्ट के तहत 33 के खिलाफ कारवाई कर 16 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के चलते 18 के खिलाफ कारवाई कर 1800 रुपए जुर्माना वसूला गया।

जबकि पुलिस थाना पुरुवाला व पुलिस चौकी सिंघ पुरा के तहत अवैध खनन पर 9 के खिलाफ कारवाई कर 55 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया।

कारवाई की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि नियम कानूनों का उल्लंघन करने पर 300 के खिलाफ कारवाई कर 1 लाख 4 हजार 900 रुपए जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों व दुकानदारों को कोरोना नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और कोवीड नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!