हिमाचल में नशा माफियाओं पर जारी रहेगी कारवाई, नशा तस्करों की संपत्ति को भी किया जा रहा है अटैच…
हिमाचल में नशा माफियाओं पर जारी रहेगी कारवाई, नशा तस्करों की संपत्ति को भी किया जा रहा है अटैच…
पुलिस जवानों के कॉन्ट्रैक्ट पिरियड को 8 साल से 3 साल करने के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव….
नशा माफियाओं की धरपकड़ करने के लिए सिरमौर पुलिस की थपथपाई पीठ…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू सिरमौर के दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन शनिवार को पांवटा साहिब का दौरा किया। इस दौरान डीजीपी संजय कुंडू ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में पत्रकारवार्ता कर कहा कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस और बैहतर काम करेगें तथा नशा माफियाओं की संपत्ति को अटैच करने के लिए ईडी के साथ काम कर रहे है। नशे के 19 मामलों में 11.37 करोड़ की संपत्ति अटेच की गई है।
उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं सुरक्षित नहीं है तब तक देश व प्रदेश आगे नहीं बड़ सकता इस लिए महिलाओं के उत्थान के लिए हिमाचल पुलिस काम कर रहा है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा की कोविड कॉल में हिमाचल में 20 हजार पुलिस फोर्स को लगाया है जिसमें पुलिस ने बेहतर काम किया है इस दौरान 3 हजार पुलिस जवान कोरोना संक्रमित हुए है जिसमें 6 जवानों ने अपनी जान भी गवाई है।उन्होंने कहा की अन्य विभागों में 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट पिरियड होता है। जबकी पुलिस जवान दिन रात काम करते है। उनका कॉन्ट्रैक्ट पिरियड 8 साल का है तो कॉन्ट्रैक्ट पिरियड 3 साल और मेस भत्ते को बड़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा की प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जायेगा ताकी अवैध खनन को रोका जा सके। साथ ही कहा की हिमाचल में एक साल में 50 हजार लोगों पासपोर्ट के लिए आवेदन करते है। जिसकी वैरिफिकेशन के लिए पहलें 21 दिन लगते थे लेकिन अब 24 घंटे में ही वैरिफिकेशन पूरी की जा रही है साथ ही कहा कि प्रदेश में एक साल में क्राईम के मामलों में गिरावट आई है। डीजीपी ने बताया की चीन के साथ हिमाचल की 248 किलोमीटर
सीमा लगती है जिसमें 48 गांव आते है। जिसके देखभाल के लिए 5 आईपीएस अधिकारी को लगाया गया है तथा सभी गांव सुरक्षित है। इस मौके पर आईजी हिमांशु मिश्रा, एसपी सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा, एएसपी बबीता राणा, डीएसपी वीर बहादुर, थाना प्रभारी संजय शर्मा, राजेश पाल, तनुजा ठाकुर आदि मौजूद थे।
