पर्यावरण दिवस पर अजोली स्कूल में बच्चों की करवाई ऑनलाइन प्रतियोगिता,पेंटिंग में हर्षित बिल्ला प्रथम…

पर्यावरण दिवस पर अजोली स्कूल में बच्चों की करवाई ऑनलाइन प्रतियोगिता,पेंटिंग में हर्षित बिल्ला प्रथम…

भाषण में नीलम,नारा लेखन में हरलीन व पर्यावरण फोटोग्राफी मैं हर्षित बिल्ला रहे विजेता…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

मैंगो इको क्लब के सौजन्य से 05 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली द्वारा ऑनलाइन पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस के इस उपलक्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग,नारा लेखन,पर्यावरण फोटोग्राफी व भाषण प्रतियोगिता आदि करवाई गई।जिसमें कुल 16 छात्रों ने भाग लिया। गूगल मीट के ऑनलाइन माध्यम से जोड़कर सभी प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन किया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में खंड परियोजना अधिकारी दीर्घायु प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे एवं उन्होंने अपने भाषण से बच्चों को बहुमूल्य ज्ञान एवं आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य प्रेमपाल ठाकुर ने छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता के महत्व जीवन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया।

मैंगो इको क्लब के प्रभारी विनीता कुमारी व स्कूल के अध्यापक दीपक शर्मा ने बताया की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नवी कक्षा की हर्षित बिल्ला, द्वितीय स्थान पर छठी कक्षा की पलक चौधरी तथा दसवीं कक्षा की राखी व दसवीं कक्षा की अंजना तीसरे स्थान पर रही।
नारा लेखन प्रतियोगिता में नवी कक्षा की हरलीन प्रथम,आठवीं कक्षा की भारती द्वितीय तथा दसवीं कक्षा की कोमल तृतीय स्थान पर रही।
पर्यावरण फोटोग्राफी मैं नवी कक्षा की हर्षित बिल्ला प्रथम तथा छठी कक्षा की पलक दूसरे स्थान पर रही।
भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की नीलम कुमारी प्रथम, नवी कक्षा की प्रियांशी दूसरे स्थान पर तथा आठवीं कक्षा की छात्रा काजल तीसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!