हिमाचल में आर्ट ऑफ लिविंग व आयुष विभाग ने घर द्वार शुरू किया वैलनेस कार्यक्रम

हिमाचल में आर्ट ऑफ लिविंग व आयुष विभाग ने घर द्वार शुरू किया वैलनेस कार्यक्रम

कोरोना संक्रमण के विरुद्ध आर्ट ऑफ लिविंग के सैकड़ों प्रशिक्षित और स्वयंसेवी कर रहे है मरीजों की सहायता:- राजीव सैजल

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिमला – सिरमौर में 15 दिन से कोविड मरीजों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग व आयुष विभाग द्वारा घर द्वार वैलनेस कार्यक्रम शुरू किया हुआ हैं। आज कार्यक्रम का मार्ग दर्शन शुमेश वर्मा द्वारा किया गया। जिस में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने योग से होने वाले लाभ बताये।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 18000 से 20000 लोग इस से लाभंवित हुए हैं। मीडिया प्रभारी सन्नी सेवल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश कोरोना संक्रमण के विरुद्ध आर्ट ऑफ लिविंग ने बीड़ा उठाया है।

आर्ट ऑफ लिविंग के सैकड़ों प्रशिक्षित और स्वयंसेवी प्रदेश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की हर प्रकार से सहायता कर रहे हैं। प्रदेश के हर जिले में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयुष विभाग के साथ मिलकर कोरोना मरीजों के लिए आयुष घर द्वार वैलनेस कार्यक्रम शुरू किया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों की रिकवरी दर को बढ़ाना, जीवन स्तर में सुधार करना, समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधा और कोविड-19 बीमारी से उभरने के बाद पुनर्वास सुनिश्चित करना है। आयुष के माध्यम से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, सामाजिक और अध्यात्मिक रूप से भी समग्र स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि जूम, व्हाट्सऐप तथा गूगल मीट जैसे सोशल मीडिया मंच पर वर्चुअल समूह बनाए जाएंगे और प्रत्येक समूह में 20 से 30 मरीज व एक एएमओ/आयुर्वेदिक/पैरामेडिकल स्टाफ/नोडल अधिकारी और एक प्रशिक्षित प्रशिक्षक/आर्ट आफ लिविंग के स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो विभिन्न सत्र लेंगे।

इन सत्रों में होम आइसोलेशन, योग, प्राणायाम और श्वास अभ्यास, ध्यान और अभ्यास के दौरान क्या करें और क्या न करें पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कार्यक्रम में किस प्रकार मन को शांत करें, भय को दूर करें और तनावमुक्त रहें।

मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, आयुष द्वारा खुशहाल और समग्र स्वस्थ जीवनशैली दृष्टिकोण, जागरुकता और टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देना भी शामिल है। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक दल सहायता के लिए उपस्थित हैं।

सिरमौर जिला में इस वक्त लगभग 1500 लोग होम आइसोलेशन पर हैं इन सभी लोगों को सुबह, दोपहर, शाम दिन में तींन समय करवाए जा रहे हैं, लोग इस प्राणायाम शिविर में भाग लेकर लाभान्वित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!