कोरोना अपडेट : सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 231 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कोरोना अपडेट : सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 231 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन…..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बीएमओ अजय देवोल ने लोगों से की ये अहम अपील….

स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में कोविड-19 टीका करण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शिल्ड वैक्सीन दी गई।

इस दौरान 231 लोगों को वैक्सीन की पहली व कुछ लोगों को दूसरी डोज दी गई।

इस मौके पर मौजूद बीएमओ अजय देवोल ने लोगों से अपने आस पास के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की इससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए 45 से अधिक आयु वाले लोग इसका लाभ उठाएं साथ ही कहा की कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तथा मास्क का इस्तेमाल करें और कोरोना नियमों का पालन करें।

इस दौरान हेल्थ सुपरवाइजर-सविता, अनिता,

आशा, वर्षा, जसविंदर, आशा, पंकज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!