Paonta Sahib में 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
Paonta Sahib में 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
शिकायत मिलते ही Paonta Sahib Police ने किया मामला दर्ज…
मामले की गहनता से जांच करने में जुटी पुलिस…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
Paonta Sahib के बद्रीपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति हरियाणा का बताया जा रहा है ।
Paonta Sahib Police सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील निवासी हरियाणा बुजुर्ग महिला के बेटे का दोस्त था।
रात के समय उन दोनों ने कहीं बैठकर शराब पी और शराब पीने के बाद दोनों बुजुर्ग महिला के पास कमरे में ही सोए हुए थे रात के समय आरोपी ने इस दुष्कर्म अंजाम दिया ।
जब सुबह लोगों को इसकी सूचना मिली तो ना केवल इस आरोपी की लोगों ने पिटाई की बल्कि पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार भी करवा दिया। आरोपी का नाम सुनील कुमार है, जो कि हरियाणा का रहने वाला है।
वही Paonta Sahib Police ने पीड़ित बुजुर्ग महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा चुकी है। जिसमें महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की बात कही जा रही है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
