कन्हैया लाल की निर्मम हत्या पर पांवटा में हिन्दू संगठनों ने फूंका जिहादियों का पुतला…

कन्हैया लाल की निर्मम हत्या पर पांवटा में हिन्दू संगठनों ने फूंका जिहादियों का पुतला…

SDM के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों को फांसी देने की मांग रखी…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े हुई कन्हैया लाल की हत्या के मामले में पांवटा साहिब में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने रैली निकालकर जिहादियों का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया तथा एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

राजस्थान के उदयपुर में टेलरिंग का काम करने वाले कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा की समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसको लेकर एक समुदाय के दो लोगों ने दिनदहाड़े दुकान पर जाकर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद से पूरे देश में लोग गुस्से में हैं। वीरवार को पांवटा साहिब मैं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों ने पूरे शहर में विरोध रैली निकालकर विरोध दर्ज किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर इस्लामिक जिहादियों का पुतला फुंका गया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री सुनील चौधरी, दीपक भंडारी,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, सुशील तोमर, किशोरी लाल,विभोर आदि ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसके बाद कुछ जिहादी लोगों ने कन्हैया लाल को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद कन्यालाल ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। लेकिन राजस्थान पुलिस ने इस पर कोई गौर नहीं किया जिसका नतीजा निकला कि इस्लामिक जिहादियों ने दुकान पर जाकर दिनदहाड़े कन्हैया लाल की निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया। विश्व हिन्दू परिषद संगठन ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि राजस्थान की गहलोत सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए व कन्हैया लाल हत्याकांड की सीबीआई जांच करवा कर हत्यारों को फांसी की सजा दी जाएं। उन्होंने मांग की है कि आतंकवादी संगठन सिमी का अवतार कट्टरवादी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को पूर्ण रूप से पूरे देश में बैन किया जाए साथ ही राजस्थान में रहने वाले राष्ट्र विरोधी असामाजिक तत्वों की पहचान कर सब पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मांग की है कि मृतक कन्हैया लाल के परिजन को 5 करोड़ रुपए मुआवजा राशि दी जाये ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!