छापामारी : टोका के जंगल में 4 अवैध भट्ठियां, 1200 लीटर लाहन नष्ट…

छापामारी : टोका के जंगल में 4 अवैध भट्ठियां, 1200 लीटर लाहन नष्ट…

वन विभाग टीम की कारवाई के बाद हड़कंप,वन विभाग ने एक महीने में 4000 लीटर लाहन किया नष्ट..

टोका के आसपास जंगलों में चल रहा अवैध शराब का कारोबार..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के टोका के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर चार भट्टियों सहित 1200 लीटर लाहन नष्ट की है। वन विभाग की इस कारवाई से शराब माफियाओं में अफरातफरी मच गई है।

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को लगातार सूचनाएं मिल रही हैं कि पांवटा साहिब के टोका के जंगल में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा है।
जिसके बाद वन विभाग के बी.ओ सुमन्त के नेतृत्व मे वनरक्षक रणवीर, रतन, अनिल, व वनकर्मी हरिचन्द ने छापा मारकर कारवाई की।
छापामारी के दौरान जंगल में 4 भट्टियों पर 12 ड्रमों में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने 1200 लीटर लाहन नष्ट की है। इस कारवाई से शराब माफियाओं में अफरा तफरी मच गई।

उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की टोका के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर चार भट्टियों सहित 1200 लीटर लाहन नष्ट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!