पुलिस की नशे के खिलाफ कारवाई,अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,जांच में जुटी पुलिस…

पुलिस की नशे के खिलाफ कारवाई,अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,जांच में जुटी पुलिस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के टोकियो में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की टोकियो एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बलदेव कुमार निवासी टोकियो के घर पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान घर से 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है की व्यक्ति काफी समय से अवैध शराब का धंधा कर रहा था। जिस पर पुलिस काफी समय से नजर बनाये रखें हुए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!