पंजाब व पांवटा साहिब पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा निर्माता कंपनी में छापेमारी….
पंजाब व पांवटा साहिब पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा निर्माता कंपनी में छापेमारी….
पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं के खैप को पकड़कर किया था भांडाफोड़…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में पंजाब पुलिस व स्थानीय पुलिस के सयुक्त टीम ने एक निजी दवा फैक्ट्री में छापेमारी की है। बताया जा रहा है की पंजाब में पुलिस टीम ने अवैध नशीली दवाओं की खैप बरामद की थी जो की पांवटा साहिब में तैयार की गई है। जिसके बाद पुलिस ने यह कारवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर में ट्रामाडोल के 5000 नशीले कैप्सूल. पुलिस ने बरामद किये थे तथा आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था जिन के बयानों के आधार पर तथा बैच नंबर पर दवाइयों की दवा निर्माता कंपनी के नाम के आधार पर पांवटा साहिब के देवी नगर स्थित एक निजी दवा कंपनी छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है की पुलिस टीम कंपनी के कागजातों को खंगाला जा रहा है कि दवाई यहां से किस प्रकार सप्लाई की गई है तथा कंपनी के पास इस दवाई को बनाने का लाइसेंस है या नहीं वही ड्रग इंस्पेक्टर भूमिका भी मौके पर मौजूद थी मामले की पुष्टि करते हुए असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर सनी कौशल ने बताया कि पंजाब पुलिस व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की गई है।
वहीं पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पंजाब पुलिस को एनडीपीएस के एक मामले में स्थानीय दवा कंपनी में छापेमारी की गई है।
