पांवटा साहिब में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल….

पांवटा साहिब में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भुंगरनी में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भुंगरनी में आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की अचानक मौसम खराब हो गया तथा मौसम खराब देख दो लोग आम के पेड़ के निचे खड़े हो गए। इस दौरान अचानक आसमानी बिजली बड़ी जोर से गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए जहां पर चिकित्सकों ने कृष्ण चंद सैणी (55) निवासी कुंडियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे व्यक्ति बब्लू पंडित निवासी बिहार को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!